Tuesday, August 2, 2011

तुम्‍हारा अहसास

खूबसूरत अहसास हो तुम
मैं तुम्‍हें
और महसूस करना चाहती हूं
जीना चाहती हूं
उन पलों को
जो तुम दे सकते हो मुझे
बांटना चाहती हूं
तुम्‍हारे साथ
वो सब......
जो तुम्‍हारे साथ होने के
अहसास से
मि‍ला है मुझे
झूठ नहीं तनि‍क कि
तुम्‍हारा अहसास
सुकून देता है मुझे
और मैं
बहुत कुछ पाना चाहती हूं
तुमसे ......
जो तुम दे सकते हो मुझे