मैं बार-बार जाकर लौटी हूं
कभी दहलीज से
कभी मुहाने से
अब इस बार मेरे कदम
सरहद पार ले आए हैं मुझे
अब लौटना मुमिकन नहीं
कभी दहलीज से
कभी मुहाने से
अब इस बार मेरे कदम
सरहद पार ले आए हैं मुझे
अब लौटना मुमिकन नहीं
नहीं है दरमियां हमारे
काटों की बाड़ या संगीन का पहरा
न ही चीन की दीवार सी
ऊंची और लंबी दूरी है पाटनी
काटों की बाड़ या संगीन का पहरा
न ही चीन की दीवार सी
ऊंची और लंबी दूरी है पाटनी
पर मेरे पैरों को
जकड़ लिया है धरती ने
पुकारती है अवनि
कहती है कातर ध्वनि से
आ..अब तू मुझसे मिल जा
मिट्टी सी हो गई है, मिट्टी बन जा
जकड़ लिया है धरती ने
पुकारती है अवनि
कहती है कातर ध्वनि से
आ..अब तू मुझसे मिल जा
मिट्टी सी हो गई है, मिट्टी बन जा
खुद के टुकड़ों को जोड़ पाना
अब तेरे भी वश की बात नहीं
तुझे पता है, तू औरत है
तेरी अब भी कोई बिसात नहीं
अग्नि में तपकर भी
अब नहीं दमकेगी तू कुंदन सी
अब तेरे भी वश की बात नहीं
तुझे पता है, तू औरत है
तेरी अब भी कोई बिसात नहीं
अग्नि में तपकर भी
अब नहीं दमकेगी तू कुंदन सी
अब मुझको यहीं धसना होगा
अपने ही हाथों
कफ़न ओढ़ना होगा
मैं तुझसे दूर चली आई हूं
अब सब कुछ वहीं तज आई हूं
अपने ही हाथों
कफ़न ओढ़ना होगा
मैं तुझसे दूर चली आई हूं
अब सब कुछ वहीं तज आई हूं
लहू से लथपथ मेरे
पैरों के निशान
घर की दहलीज से मिटा देना
सिवा अपने आत्मसम्मान के
कुछ और लेकर नहीं आई हूं
मैं सरहद पार चली आई हूं।
पैरों के निशान
घर की दहलीज से मिटा देना
सिवा अपने आत्मसम्मान के
कुछ और लेकर नहीं आई हूं
मैं सरहद पार चली आई हूं।

ब्लॉग बुलेटिन की आज की बुलेटिन, नारी शक्ति - ब्लॉग बुलेटिन , मे आपकी पोस्ट को भी शामिल किया गया है ... सादर आभार !
ReplyDeleteबहुत बढ़िया ... रश्मि जी
ReplyDeleteवाह स्त्री की व्यथा को कितना सुंदर रूप दिया है आपने।
ReplyDeleteलहू से लथपथ मेरे
ReplyDeleteपैरों के निशान
घर की दहलीज से मिटा देना
सिवा अपने आत्मसम्मान के
कुछ और लेकर नहीं आई हूं
मैं सरहद पार चली आई हूं।
बहुत सुन्दर
तुझे पता है, तू औरत है
ReplyDeleteतेरी अब भी कोई बिसात नहीं
अग्नि में तपकर भी
अब नहीं दमकेगी तू कुंदन सी
बहुत सुन्दर भाव पूर्ण.. वाह्ह्ह्ह्ह
तुझे पता है, तू औरत है
ReplyDeleteतेरी अब भी कोई बिसात नहीं
अग्नि में तपकर भी
अब नहीं दमकेगी तू कुंदन सी
बहुत सुन्दर भाव पूर्ण.. वाह्ह्ह्ह्ह
बहुत सुन्दर ,मन को छूते शब्द ,शुभकामनायें और कुछ अपने विचारो से हमें भी अवगत करवाते रहिये.
ReplyDeleteनारी जब ठान लेती है तो सब कुछ कर गुज़रती है ...
ReplyDeleteमन के जज्बात को बाखूबी लिखा है ...
बहुत सुंदर पंक्तियां--केवल सम्मान के और कुछ भी नहीम है मेरे पास?
ReplyDeleteसरहद के पार चली आई हूं!
नारी की पीडा--अहम को भी चटकाती रही है--?
बहुत सुंदर पंक्तियां--केवल सम्मान के और कुछ भी नहीम है मेरे पास?
ReplyDeleteसरहद के पार चली आई हूं!
नारी की पीडा--अहम को भी चटकाती रही है--?