Tuesday, May 26, 2026

बाद तुम्‍हारे...

 


बाद तुम्‍हारे,

बातें कम होती गईं, सपने रूठ गए

खुद को, दुन‍िया भर के खूबसूरत दृश्‍यों को

आंखें देखतीं, पर उनमें ठहरता नहीं कुछ 

मगर न रोई नहीं, न अफसोस क‍िया 

न पुकारा पीछे से , न बददुआ आई होंठो पर 

बाद तुम्‍हारे,

बस यही सोचती हूं हर बार, जब तुम याद आते हो

जो गुजरा, बहुत हसीन था

शायद इसल‍िए वो वक्‍त, बहुत कम था। 

6 comments:

  1.  आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में शनिवार 30 मई, 2026 को लिंक की जाएगी ....  http://halchalwith5links.blogspot.in  पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    ReplyDelete
  2. कहाँ कहाँ न गया ... यादें ... यादें ...

    ReplyDelete
  3. सुंदर भावपूर्ण

    ReplyDelete
  4. सुंदर अहसास

    ReplyDelete

अगर आपने अपनी ओर से प्रतिक्रिया पब्लिश कर दी है तो थोड़ा इंतज़ार करें। आपकी प्रतिक्रिया इस ब्लॉग पर ज़रूर देखने को मिलेगी।