Thursday, September 24, 2015

एक बूंद....


एक बूंद पड़ी
हरसिंगार के नाजुक फूल पर
फूल सहि‍त बूंद
गि‍र गई टपक कर धरती पर
एक आंसू ढलका
आंख से
खो गया दुपट्टे में कहीं
लहक रहा है जवाकुसुम
आंगन के पौधे में
दूसरा इन आंखों में
बूंदे
बहुत बदतमीज होती हैं
कभी भी ढलक जाती हैं.........

4 comments:

अगर आपने अपनी ओर से प्रतिक्रिया पब्लिश कर दी है तो थोड़ा इंतज़ार करें। आपकी प्रतिक्रिया इस ब्लॉग पर ज़रूर देखने को मिलेगी।